मंगलवार को मॉर्निंग वॉक के लिए जमशेदपुर के मैरीन ड्राइव पर निकले विकास कुमार तब हतप्रभ रह गए जब सामने जमीन पर लावारिश बच्चा पड़ा दिखा. बारिश में पूरी तरह भींगे बच्चे को देख कर एकबारगी से विकास ठिठक गए कि करे तो आखिर क्या. फिर बच्चे को गोद में उठाकर पुलिस को इसकी सूचना दी.
नवजात शिशु एवं प्रसूता प्रसव बाद घर पर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सरकार का पायलट प्रोजेक्ट.
किसी को जिंदगी देने के लिये मध्य प्रदेश के इन्दौर शहर के कुछ हिस्सों की धड़कन कुछ वक्त के लिए एक बार फिर थामी गई. इस शहर ने पिछले 20 महीनों 21 वीं बार ग्रीन कॉरीडोर बनाकर एक बार फिर मिसाल कायम की है. इन्दौर के एक निजी अस्पताल में प्रियांक गुप्ता का कुछ समय से इलाज चल रहा था. प्रियांक की हालत सुधर न सकी और डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया. इस हालत में परिजनों ने प्रियांक के अंगदान के लिए सहमति जताई. प्रियांक का दिल दिल्ली दे जाया गया, जबकि अन्य अंग इंदौर के ही अस्पतालों में प्रत्यारोपित किए जायेंगे.
चीन और भारत में मौजूदा तनाव के बीच भारत पर दबाव बनाने के साथ-साथ पनडुब्ब्बी तैनात करने के और क्या मायने हैं, ये हम यहां बता रहे हैं.
राजस्थान के बूंदी की सदर थाना पुलिस ने मंगलवार अल सुबह चितौड़गढ़ रोड पर लावारिस खड़े ट्रक में से गौवंश बरामद किया है.
अवनि का है जन्मदिन. लेकिन वो बहुत उदास हैं. दरअसल अवनि को हो गया है नील से प्यार. लेकिन वो अपने इमोशन समझ नहीं पा रही है. इस वजह से वो परेशान सी है. वहीं नील की मां ने अवनि से कह दिया था कि वो नील पर अहसान कर रही है. क्या अवनि नील से अपने प्यार का इजहार कर पाएगी? ऐसी ही दिलचस्प खबरों के लिए देखते रहिए 'भाभी तेरा देवर दीवाना' दोपहर 1.30 बजे सिर्फ न्यूज18 इंडिया पर.
खादय आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि चीनी का कोटा केन्द्र सरकार ने खत्म कर दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने कोटा बहाल किया है. उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को जुलाई के अंतिम दिन में चीनी का कोटा दिया जाएगा.
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.
एक दलित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि वह गुंडागर्दी करते हुए मेरे घर में घुस आई और 4 महिलाओं सहित 2 पुरुषों की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है.
अरुण गवली की बायोपिक डैडी की रिलीज को आगे बढ़ा रहे हैं अर्जुन रामपाल